UP Mukhyamantri Abhyuday Yojana Registration 2022, Apply Online
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना {UP Mukhyamantri Abhyuday Yojana} की शुरुआत की हैं, जिसके ज़रिये सरकार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान करेगी। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है। यह कोचिंग UPSC, UPPSC, JEE, NEET आदि जैसे एग्जाम की तैयारी करने के लिए मुहैया कराई जाती हैं। अब प्रदेश के नागरिकों को इन सभी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए किसी दूसरे राज्य में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से सभी ट्रेनिंग रिसोर्स उपलब्ध करवाएं जाएंगे। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा एक पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। प्रदेश के छात्र इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्राप्त कर सकते हैं।
योजना के हाइलाइट्स
योजना का नाम | मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022 |
Scheme Launched on | 10 फरवरी 2021 को |
किसने शुरू की | सीएम योगी आदित्यनाथ जी द्वारा |
लाभार्थी | प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र |
योजना का उद्देश्य | गरीब छात्रों को मुफ्त में कोचिंग सुविधा देना |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए पात्रता
आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का परमानेंट निवासी होना चाहिए।
छात्रों को गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों से संबंधित होना चाहिए।
योजना के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
यूपी मुफ्त कोचिंग रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तवेज
आधार कार्ड |
राशन कार्ड |
निवास प्रामाण पत्र |
जन्म प्रमाण की तिथि |
मोबाइल नंबर |
पासपोर्ट साइज़ फ़ोटोग्राफ़ |
ईमेल आइडी |
UP अभ्युदय नि:शुल्क कोचिंग योजना चयन प्रक्रिया
- मंडल स्तर पर कुल 300 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
- इन 300 छात्रों में से, बोर्ड आईएएस-पीसीएस के लिए 100 छात्रों और सीडीएस, एनडीए, जेईई और एनईईटी के लिए 50 उम्मीदवारों का चयन करता है।
- उम्मीदवारों को हर साल योग्यता और सामान्य ज्ञान से संबंधित परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए। यह परीक्षा हर साल अगस्त में राज्य स्तरीय लर्निंग प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाती है।
- कोचिंग में पास छात्रों को ही प्रवेश मिलेगा।
- परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को पांच माह तक 2000 रुपये प्रति माह टैबलेट, शिक्षण सामग्री और वजीफा के रूप में प्रदान किया जाएगा।
- पूर्व परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को शासन द्वारा आवासीय सुविधा के साथ प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा।
इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली मुफ्त कोचिंग के नाम
1. संघ लोक सेवा आयोग | 8. सीडीएस |
2. यूपी लोक सेवा आयोग | 9. अर्धसैनिक |
3. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग | 10. केंद्रीय पुलिस बल |
4. अन्य भर्ती बोर्ड संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाएं | 11. बैंकिंग |
5. JEE | 12. SSC |
6. NEET | 13. बीएड |
7. एनडीए14 | 14. टीईटी |
लॉगिन करने की प्रक्रिया
- पहले आप अभ्युदय योजना की Official Websiteपर जाएं ।
- अब होम पेज पर लॉगिन एस ऑफिसर के लिंक पर Click क्लिक करना है।
- इस पर क्लिक करने के बाद अब एक डायलॉग बॉक्स (Dialogue Box) खुल कर आएगा।
- अब आपको बॉक्स में अपना यूजरनेम या फिर E- Mail ID और Password दर्ज करना है।
- अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह से आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
UP Abhyuday Registration 2022
- आवेदन करने के लिए , आवेदक को सबसे पहले Official Website पर जाना पड़ेगा।
- क्लिक करने के बाद आप के सामने Official Website का Home Page आ गया है।
- यहाँ पर सबसे पहले रजिस्टर नाउ के विकल्प पर क्लिक कर ने के बाद। अपना Login ID व Password बनाएं।
- अब लॉगिन करने के पश्चात जिस परीक्षा की आप तैयारी करना चाहतें हैं। उसका चयन करें।
- ऑप्शन के मुताबिक अब आपके सामने Application Form खुल जायेगा।
- यहाँ पर अब पूछी गयी सभी जानकारी ध्यान से भरें। फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे व्यक्तिगत जानकारी , पारिवारिक जानकारी , मोबाइल नंबर , घर का पता इतियादी भरें।
- इस फॉर्म को भरने के बाद अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक और पेज खुलेगा। जिसमे आपको अपने द्वारा दी गई जानकारी को जांचना होगा।
- कन्फर्म बटन पर क्लिक करने के बाद आपका आवेदन पत्र विभाग के अंतर्गत जमा हो गया है। जल्द हे आपको योजना से संबंधित जानकारी मैसेज द्वारा आपके मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी।